News

कार्तिक पूर्णिमा पर हनुमान जी की विशेष पूजा एवं विष्णु सहस्रनाम जप यज्ञ का आयोजन

मीरजापुर।
श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर (राम जानकी मंदिर) गजिया टोला नारघाट के प्रांगण में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं विष्णु सहस्रनाम जप यज्ञ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान लोककल्याण, समाज में सुख-शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति एवं विघ्नों के निवारण की मंगलकामना के साथ किया जाता है।

कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल, ट्रस्टी एवं प्रबंधक विश्वनाथ अग्रवाल, ट्रस्टी एवं महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता, ट्रस्टी अनुप खंडेलवाल, ओमप्रकाश गुप्ता एवं श्याम कृष्ण गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विपिन चड्ढा, महेंद्र, दादाभाई सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, महिला श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सहभागिता की।

पंडित श्री रामजी दवे एवं पंडित केशवम द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर ट्रस्ट बोर्ड द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित यह आयोजन सामूहिक श्रद्धा, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना एवं सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने का एक सतत प्रयास है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!