सीवी रमन के जन्मदिन पर वैज्ञानिक जागरूकता एवं मतदाता जागरूकता की निकाली रैली
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर के तत्वावधान मे सीवी रमन के जन्मदिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन विद्यालय के विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉक्टर नीलरत्न सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह (ग्रीन गुरु जी) एवं प्रयागराज से आये विशेषज्ञ भौतिक विज्ञानी डॉक्टर ओ पी गुप्ता ने दीप प्रज्ववलित कर किया। इस कार्यक्रम में 574बच्चों ने प्रतिभागिता की। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने आये हुए अतिथि एवं विशेषज्ञ का स्वागत किया। सुशील कुमार पाण्डेय जिला समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब ने कहाकि सीवी रमन को प्रकाश के प्रकिरणन पर उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उनका अविष्कार रमन प्रभाव के नाम से जाना जाता हैँ। 1954 में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया तथा 1957 में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टर ओपी गुप्ता ने रमन प्रभाव की प्रायोगिक व्याख्या करते हुए रमन के अन्य किये गए प्रयोगो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय, आँचल तृतीय, आकांक्षा पाल एवं शिवानी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतीक्षा प्रथम, शिवांगी सिंह द्वितीय, दिव्या सिंह तृतीय, आलेख पाठक एवं परी सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में श्रेया सिंह एवं समीक्षा गुप्ता का मॉडल प्रथम, अंश मौर्य द्वितीय, अभिनय एवं स्वयं का मॉडल तृतीय, रित्विक केशरी एवं स्वस्टिक पाठक का मॉडल एवं गरिमा शुक्ला, ज्योति पाल एवं कशीस के मॉडल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।





