News

समीर अहमद खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के बने सदस्य

मीरजापुर। भाजपा समर्पित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समीर अहमद खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इससे पूर्व वह अल्पसंख्यक मोर्चा के मीरजापुर जिला उपाध्यक्ष थे। उनकी इस नई जिम्मेदारी को उनके निरंतर संगठनात्मक योगदान, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण प्रतिफल माना जा रहा है।

नई जिम्मेदारी की सूचना मिलने के बाद जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में प्रसन्नता का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम और निरंतर सक्रियता को मिली नई पहचान बताया है।

समीर अहमद खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!