News

50 विद्यालयों के एक हजार विद्यार्थियों ने मंडलीय स्काउट-गाइड रैली में किया प्रतिभाग

0 मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तीन दिवसीय रैली का शुभारंभ

पड़री, मीरजापुर। विकास खंड पहाड़ी के कपसौर-पड़री स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय 23वीं मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रैली का उद्घाटन किया।

रैली में विंध्याचल मंडल के लगभग 50 विद्यालयों के करीब एक हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। बेसिक, जूनियर एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की सहभागिता से महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और सभी छात्र-छात्राएं शिवलोक महाविद्यालय के कैम्पस में ही रहकर रैली की तैयारी कर रहे है। तीन दिनों तक चलने वाली इस रैली में प्रतिभागी स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रदर्शन करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान रहे। इस अवसर पर शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. मधुलिका सिंह, राजेश पति, चुलबुल सिंह, नान्हक बिंद, विजय दुबे, रामश्रींगार सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!