News

राखड लदी चलती ट्रेलर खडी आटो पर पलटी, तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

मीरजापुर। शनिवार, 28 नवंबर को लात करीब 8:30 बजे अदलहाट की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही राखड़ लदी ट्रेलर वाहन संख्या-BR24GD3565 अनियंत्रित होकर सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास सड़क किनारे पलट गई। इस घटना मे सड़क किनारे खड़ी ऑटो वाहन संख्या अज्ञात ट्रेलर के नीचे आ गई।

सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष अदलहाट मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें समाचार लिखे जाने तक तक 3 लोगों कि दुःखद मृत्यु हो गयी है तथा 3 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। ऑटो में सवार चुलबुल पुत्र मो0 अकरम उम्र 14 वर्ष, शहादत पुत्र मो0 अकरम उम्र 18 वर्ष निवासीगण फरीदपुर अदलहाट मीरजापुर व बाबू सोनकर पुत्र लक्ष्मण निवासी कोदोपुर चुंगी थाना रामनगर वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष घायल हो गए व मोहन राजभर पुत्र गुल्लू राम निवासी रमना थाना लंका जनपद वाराणसी उम्र 52 वर्ष, अंजाना पुत्र अज्ञात निवासी रमना थाना लंका जनपद वाराणसी व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात उम्र करीब 35 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई।

 घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस मीरजापुर भेजवाया गया। दुर्घटना कृत वाहन व उसके चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कि स्थिति सामान्य है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!