News

स्वर्गीय आभा सिंह के जन्मदिवस पर संस्कृति के संवाहक बच्चों का किया सम्मान

मीरजापुर।
शनिवार को आभा फाउंडेशन की संस्थापक स्व. आभा सिंह के जन्मदिवस पर बाबू किशन प्रसाद के अखाड़ा में उन होनहार बच्चों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,जो नियमित व्यायाम, अनुशासन और अपनी मेहनत से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी प्राचीन अखाड़ा संस्कृति और परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा महामंत्री एवं मकरीखोह वार्ड के सभासद अलंकार जायसवाल की उपस्थिति रही।
अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहाकि आज समाज का एक बड़ा वर्ग नशे जैसी बुराईयों की गिरफ्त में है ऐसे में यह बच्चे नशे से दूर रखकर अपने शरीर,स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के प्रति सजग है इनका समर्पण संयम और अनुशासन समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
प्रबंधक/सचिव आभा फाउंडेशन अमित श्रीनेत ने कहाकि मेरी धर्मपत्नी स्वर्गीय आभा सिंह जी की स्मृति मे आयोजित यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि भी है और समाज के उन बच्चों के प्रति सम्मान भी, जो स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मुरलीधर, रामानंद, श्याम, बृजेश गुप्ता, राम सिंह, संदीप उपाध्याय, राजू लारा, अजय पाण्डेय, मनोज जायसवाल, पवन मालवीय, शिशिर मैनी आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!