News

पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़े: पुलिस ने तत्काल दोनो पक्ष को लिया हिरासत में

कछवा / मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनाई गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना प्रभारी की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि दबंगों ने मौके पर ही मारपीट शुरू कर दी जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। थाना प्रभारी अमरजीत चौहान को सूचना मिली कि गांव के खड़ंजे की जमीन पर कुछ लोग कब्जा को लेकर झगड़ा होने की आशंका पर पहुंचे थे लेकिन थाना प्रभारी के सदल बल पहुंचते ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए लेकिन तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिसका विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई। वहीं थाना प्रभारी के अनुसार मामला खड़ंजा मार्ग में ईंट खड़ा करने और बेड़ा लगाने को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने जिनको हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्यवाही की उनका नाम है एक पक्ष से अनुज शुक्ला, विनोद शुक्ला तथा दुसरे पक्ष से हैं आनंद दूबे और जयराम दूबे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!