News

मीरजापुर मे चौकी पर हंगामा, पुलिस की फाडी वर्दी, तीन गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर। शहर कोतवाली अंतर्गत अस्पताल पुलिस चौकी में बुधवार को देर रात मनबढ़ दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। इस मामले मे पुलिस ने 7 सीएलए ऐक्ट मे तीन आरोपियो को जेल भेजा है।
बताया जाता है कि ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस ई-रिक्शा चालक को चौकी ले आई थी। इसी बात से नाराज दूसरे पक्ष ने अपने दर्जनो साथियों को बुलाकर चौकी पर धावा बोल दिया। दबंगों ने चौकी प्रभारी मनोज राय और अन्य सिपाहियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। यही नही, सरकारी वायरलेस सेट के तार भी नोच दिए। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस चौकी सदर अस्पताल के पास घटित घटना के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सदर अस्पताल उ0नि0 मनोज कुमार राय की लिखित तहरीर पर थाना को0शहर पर भरत तिवारी पुत्र स्व0कृपाशंकर तिवारी, मनोज त्रिपाठी पुत्र स्व0जयनाथ त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी पुत्र नित्यानन्द त्रिपाठी निवासीगण ग्राम मेवली थाना को. देहात जनपद मीरजापुर व विक्की उर्फ हरेन्द्र प्रताप पुत्र गोपाल सिंह निवासी रामबाग थाना को. शहर जनपद मीरजापुर नामजद तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अ0सं0-72/2026 धारा 191(2), 121(1), 352, 351(2), 324(4)(5)बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया है, नामजद 03 अभियुक्तों भरत तिवारी, मनोज त्रिपाठी व विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!