0 प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनगणना प्रक्रियाओं के बारे में दी विस्तृत जानकारी
मीरजापुर। भारत की जनगणना-2027 को जनपद मीरजापुर में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार के दिशा निदे्रशन में निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत चयनित जनगणना प्रगणको के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जनपद के विभिन्न तहसीलो में उप जिलाधिकारी की देखरेख में प्रारम्भ हुआ।
तहसील सदर अन्तर्गत सावित्री बालिका इण्टर कालेज में चल रहे जनगणना प्रगणको के प्रशिक्षण कार्य का प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रगणको को डिजिटल मोड (मोबाइल एप) के माध्यम से मकान सूचीकरण व गणना के विशेष प्रशिक्षण में प्रमुख बिन्दुओ पर इंगित करते हुए प्रगणको को मकानो व घरो की सूची बनाने के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जनगणना प्रशिक्षण कराने का मुख्य उद्देश्य है कि जनगणना के कार्यो को डिजिटल रूप से अधिक पारदर्शी व समय पर सम्पन्न कराना है ताकि किसी भी का घर गणना से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रगणक प्रशिक्षण के दौरान पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण सीख ले ताकि फील्ड में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मास्टर ट्रेनर के द्वारा जनगणना से सम्बन्धित सभी आवश्यक जानकारी तथा पहलुओ के बारे में जानकारी दी जा रही है जिसमें प्रगणको को घर-घर जाकर सूचनाएं एकत्र करने की प्रक्रिया डेटा संकलन डिजिटल उपकरणो के उपयोग तथा गोपनीयता को बनाए रखने के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जगणना के दौरान घर-घर जाकर एप केे माध्यम से कुल 33 प्रश्नो के बारे में जानकारी लेते हुए मोबाइल एप पर भरना है।
उन्होंने कहा कि दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्वगणना की जानी है। स्वागणना के पश्चात दिनांक 22 मई 2026 से प्रगणक के द्वारा घर-घर जाकर परिवारो के मकान की स्थिति, आवश्यक सुविधाएं यथा-पानी, शौचालय, वाहन आदि जैसे 33 प्रश्नो को एप में सही तरीके से भरना होगा। नागरिको से स्वंय आनलाइन पोर्टल के माध्यम से जानकारी भरने की सुविधा के बारे में भी लोगो को जागरूक करना आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, ए0आर0 कोआपरेटिव अमित पाण्डेय उपस्थित रहें।





