मीरजापुर।
विंध्याचल धाम में आगामी 12 मई को 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ज्योतिष पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के विंध्याचल आगमन को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई।
यात्रा के सफल आयोजन एवं समुचित व्यवस्थाओं के लिए विंध्याचल मंडलायुक्त राजेश प्रकाश से भेंट कर यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की गई।
इस अवसर पर यात्रा के जिला के जिला प्रभारी एवं ज्योर्तिमठ गो प्रवक्ता पंडित शुभम् मिश्र ने बताया कि गविष्ठी यात्रा का उद्देश्य धर्म, संस्कृति एवं गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि विंध्याचल धाम में इस यात्रा का आगमन अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए प्रशासन और समाज के सहयोग से भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने मंडलायुक्त से अपेक्षा की कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं में प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा, जिससे कार्यक्रम सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
उक्त अवसर पर डा उषा कनक पाठक, कृष्णा रघुवंशी, राजेश चौरसिया, राजेंद्र तिवारी, चंदन यादव, अभय दुबे, नितिन तिवारी, अखिलेश दुबे, धीरेन्द्र मिश्र, राहुल आदि उपस्थित रहे।





