पड़री (मिर्जापुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल पहाड़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरी के माता लीलावती देवी उम्र 76 वर्ष का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सायं निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार दिवंगत का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 8 बजे चंडिका घाट पर किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन की खबर सुनते ही इष्ट मित्रों, नात रिश्तेदारों एवं भाजपाजनों सहित विचार परिवार मे शोक की लहर दौड गयी है। लोग सोशल मीडिया सहित उनके आवास पर पहूचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्ंधाजलि अर्पित कर रहे हैं।





