News

नपाध्यक्ष ने लालडिग्गी पार्क में किया ओपन जिम का उद्घाटन

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगरवासियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लालडिग्गी पार्क में न्यू ओपन जिम का विधिवत पूजन अर्चन के बाद फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि पार्क में ओपन जिम खुल जाने से सुबह आने वाले बच्चों, महिलाओ और पुरुषों को इसका लाभ मिलेगा।

 आज के समय में नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। इस ओपन जिम से सभी आयु वर्ग के लोग निःशुल्क व्यायाम कर सकेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने पार्क आने वाले नागरिकों से पार्क की स्वच्छता बनाए रखने और जिम के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील भी की।इस उद्घाटन समारोह में नगर पालिका के अधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!