News

प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने के लिए आवश्यक है पौधारोपण: जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में मीरजापुर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत लगभग प्रत्येक बूथों पर वृहद पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महर्षि इंटर कॉलेज नगर पूर्वी मण्डल एवं नगर पश्चिमी मंडल के लालडिग्गी पार्क में पौधारोपण कर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने के लिए आवश्यक है पौधारोपण करना हम सभी का नागरिक कर्तव्य है।

हम सभी लोगों को पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए और अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हरित और समृद्ध बनाने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। योगी सरकार लगातार 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण वृहद वृक्षारोपण के माध्यम से जनहित के कार्य कर रही है। वृहद वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!