News

कौशिकी फाउंडेशन ने माँ विन्ध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला में भेंट किया वाटर कूलर

मीरजापुर।
‘जल दान-महादान’ के संकल्प के साथ अग्रणी सामाजिक संस्था कौशिकी फाउंडेशन, मीरजापुर की ओर से सोमवार को विंध्याचल के बड़ा बगीचा स्थित माँ विन्ध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला में एक सेवामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की ओर से पाठशाला के विद्यार्थियों, आचार्यों एवं यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी में शीतल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक ‘सुप्रीम वाटर कूलर’ सप्रेम भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वेद पाठशाला के प्रधानाचार्य अगस्त द्विवेदी एवं शिवराम शर्मा सहित अन्य अध्यापकों द्वारा कौशिकी फाउंडेशन की टीम का अंगवस्त्रम प्रदान कर अत्यंत भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत संस्था के पदाधिकारियों ने पाठशाला प्रबंधन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

संस्था की संस्थापक वीना खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि सनातन संस्कृति और वेदों के संरक्षण में जुटे इस पवित्र प्रांगण और वेद बटुकों की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। नर सेवा ही नारायण सेवा है और इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है।

इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से संस्था की सह-संस्थापक डॉली सर्राफ, अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव रश्मि जायसवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कौशिकी फाउंडेशन की वरिष्ठ सदस्य अनीता गुप्ता, सुषमा खंडेलवाल, अंकिता सोनी और पूजा केसरी* ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में वेद पाठशाला के आचार्यों और बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन और मंत्रोच्चार के साथ संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!