News

विधायक ने हरी झंडी दिखा स्कूल चलो अभियान की रैली का किया शुभारम्भ

मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर से बाईक रैली का आयोजन किया गया। आयोजन के विशिष्ट अतिथि मड़िहान विधान सभा विद्यालय रमाशंकर सिंह पटेल मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय कुमार ने झंडा दिखा के रैली का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यालय के प्र0अ0 प्रभाकर सिंह व अवधेश सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक जी ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में वर्तमान सत्र में अधिक नामांकन करने वाले उ0 व प्रा0 वि बैरमपुर, समुदवा, बड़ागांव, जौगढ़, कुसुम्ही, डढ़िया, लूसा, विशुनपुर, चन्दनपुर आदि विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश सिंह, शिवेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, ओम राहुल सिंह, आलोक जौहरी,चंद्रशेखर सिंह, कविता सिंह, गुड्डी देवी आदि शिक्षक, विद्यालय के बच्चे व ग्राम के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!