Uncategorized

मीरजापुर में बाढ़ राहत के दृष्टिगत तहसीलों में तैनात कराई गई एसडीआरएफ एवं पीएसी

जनपद मीरजापुर में जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद की बाढ़ के प्रति संवेदनशील तहसील सदर एवं चुनार में क्रमशः एस0डी0आर0एफ एवं पी0ए0सी की तैनाती कराई गई है l विगत वर्षों की बाढ़ के आंकड़े के अनुसार जनपद में कुल 404 ग्राम (सदर के 220 ग्राम एवं चुनार के 184 ग्राम) बाढ़ के प्रति संवेदनशील हैं l

आज जनपद की तहसील चुनार में तैनात पी0ए0सी के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तहसील प्रशासन एवं उपजिलाधिकारी चुनार श्री अनेग सिंह की उपस्थिति में बालू घाट, चुनार पर राहत एवं बचाव के दृष्टिगत मॉक ड्रिल किया, जिसमें उन्होंने अपने उपलब्ध संसाधनों का परीक्षण किया एवं रेस्क्यू के तकनीकों पर अभ्यास किया l

इस मॉक ड्रिल में जनपद के आपदा मित्रों ने भी प्रतिभाग करते हुए पूर्ण रूप से मॉक एक्सरसाइज को सफ़ल बनाने में हर संभव सहयोग किया l

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!