News

इनर व्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय ने छात्रा को आजीविका हेतु फूड ठेला किया भेंट

मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक जरूरतमंद छात्रा को फूड ठेला (खाद्य सामग्री विक्रय हेतु ठेला) भेंट किया गया।

क्लब की इस पहल का उद्देश्य छात्रा को स्वरोजगार का अवसर प्रदान करना है, ताकि वह अपनी आजीविका अर्जित करने के साथ-साथ अपनी शिक्षा भी निर्बाध रूप से जारी रख सके। यह प्रयास इस विश्वास को साकार करता है कि आर्थिक कठिनाइयाँ किसी भी बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य में बाधा न बनें। क्लब द्वारा किया गया यह सहयोग उसके वर्तमान को संबल देने के साथ-साथ उसके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध के नेतृत्व एवं देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब की सचिव रजनी गुप्ता सहित सदस्य संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सुप्रीत कौर, सारिका अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!