News

हरियाली की ओर से किया गया सम्मानित

मीरजापुर।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्था हरियाली के तत्वाधान में “पर्यावरण संरक्षण: आज की आवश्यकता” बिषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन शहर के अनगढ़ रोड स्थित केशरी प्रतिष्ठान के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंधाधुंध वृक्षों की कटाई, पर्यावरण प्रदूषण से जनजीवन की बदलती शैली से उत्पन्न परिस्थितियां, पर्यावरण संरक्षण के विविध उपाय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत संस्था हरियाली के द्वारा लगातार वृक्षारोपण, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पर भी मार्गदर्शन तथा हरियाली के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित पर्यावरण संरक्षकों, समाजसेवियों और साहित्यकारों के व्याख्यानों और काव्य पाठों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता राधा देवी केसरी, राहुल तिवारी, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय राम शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार अनिल कुमार यादव को हरियाली की तरफ से अंग वस्त्र तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

जिन वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये उनमें डॉ अमित सिन्हा, विमलेश अग्रहरी, सारिका दूबे, डॉ शशि, नंदिनी वर्मा, अनु कवयित्री, राजेश प्रमुख रुप से रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी आनंद केसरी तथा संचालन पर्यावरण संरक्षक हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!