मीरजापुर।
नगर के महुवरिया वार्ड में विकास को नई रफ्तार मिली है, यहां राजेश सोनकर पूर्व सभासद के मकान से शुक्ला जी के मकान तक रिटेनिंग वॉल निर्माण, सी.सी. रोड निर्माण, एक तरफ ढक्कनदार नाली के निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने उद्घाटन कर वार्डवासियों के सेवा हेतु रविवार को देर शाम समर्पित किया।
विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।चेयरमैन श्याम सुंदर केशरी ने कहाकि नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सभासद राधिका सोनकर, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, नामित सभासद गीता यादव, बूथ अध्यक्ष अजय उपाध्याय, जोगेंद्र सोनकर, लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार, शशांक सिंह, बाबा सोनकर, प्रमोद यादव, पहलवान यादव, सचिन यादव, सन्नी कुमार यादव, अभिषेक यादव, हौशिला प्रसाद द्विवेदी, दयाशंकर लाल श्रीवास्तव, कल्लू सोनकर, राम लाल सोनकर, रूप चंद सोनकर,अभिनेष सोनकर, सम्मिलित रहे।




