मिर्जापुर।
जीडी बिनानी पीजी कॉलेज मीरजापुर में मंगलवार, 11 अगस्त को प्राचार्य प्रोफेसर अशोक सिंह की अध्यक्षता में महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया पद्मा बिनानी सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गायत्री गुप्ता ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। अपने व्याख्यान में उन्होंने सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, HPV वैक्सीन, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण तथा मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।
डॉ. गायत्री गुप्ता ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर की समय रहते पहचान और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के पश्चात छात्राओं को स्वास्थ्य शपथ भी दिलाई गई। और डॉ गायत्री जी ने मेडिटेशन भी करवाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र/ छात्राओं एवं प्रो आत्रेयी चटर्जी, प्रो वंदना मिश्रा, दिव्या, सरिता,अंकिता वशीम अकरम अंसारी आदि शिक्षक उपस्थिति रहे।
महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रोफेसर अशोक सिंह ने
छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताया।





