News

एमएलसी विनीत सिंह बने दैवी आपदा प्रबंधन जाँच समिति के सभापति

0 विधान परिषद की 16 समितियों के सभापति नियुक्त, 2026-27 के लिए जिम्मेदारियां हुई तयं

0 विधान परिषद सभापति ने जारी की सूची

मीरजापुर।

विधान परिषद सचिवालय उत्तर प्रदेश (संसदीय अनुभाग) के शासनादेश संख्या-1239/विप 09सं0/2016, दिनांक 24 अगस्त, 2026 के द्वारा प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह ने सूची जारी कर बताया है कि सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1956 के नियम-75 (1) तथा गठित सदन की विभिन्न समितियों में वर्ष 2026-2027 के लिये सदस्यों को सभापति/कार्यकारी सभापति नियुक्त किया है।

इस समिति मीरजापुर सोनभद्र के विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह ऊर्फ विनीत सिंह को दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति का सदस्य मनोनीत किया है। श्री सिंह के मनोनयन पर संघ विचार परिवार सहित मीरजापुर सोनभद्र सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से बधाई देने का क्रम लगा है। लोग मुलाकात कर एवं फोन से बधाई प्रेषित कर रहे हैं।

समितियों में नियम पुनरीक्षण समिति में डा० के०पी० श्रीवास्तव, विशेषाधिकार समिति में मानवेन्द्र सिंह, याचिका समिति में डा० सुधीर गुप्ता, आश्वासन समिति में शाहनवाज खान, वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति में प्राँशु दत्त द्विवेदी, प्रश्न एवं संदर्भ समिति में बहोरन लाल मौर्य, संसदीय अध्ययन समिति में राज बहादुर सिंह चन्देल, संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति में अनूप कुमार गुप्ता को सभापति बनाया गया है।

 वहीं, विधान मण्डल सदस्यों के आवासीय परिवाद सम्बन्धी जांच समिति में अविनाश सिंह चौहान, विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने सम्बन्धी समिति में जितेन्द्र सिंह सेंगर, प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जांच समिति में ओम प्रकाश सिंह, विनियमन समीक्षा समिति में सुभाष यदुवंश, विधायी समाधिकार समिति में मुकुल यादव, दैवीय आपदा प्रबन्धन जांच समिति में श्याम नरायन सिंह, शिक्षा का व्यवसायीकरण सम्बन्धी जांच समिति में ऋषिपाल सिंह एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु समिति में विजय शिवहरे को मनोनीत किया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!