आधुनिक तकनीक से भूमि माप में आएगी सुगमता, राजस्व मामलों के निस्तारण में मिलेगी मदद
भदोही। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील परिसर में राजस्व विभाग की टीम द्वारा रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया का जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के समक्ष मौके पर प्रदर्शन किया गया। दोनों अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से की जा रही भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा राजस्व संबंधी मामलों में तकनीक के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश में आसानी होगी तथा माप संबंधी कार्यों में अधिक सुविधा एवं सटीकता आएगी। उन्होंने राजस्व विभाग को आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण में इसका अधिकाधिक लाभ लेने के निर्देश दिए।
रोवर तकनीक के उपयोग से भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया को अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं तकनीक आधारित बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे राजस्व मामलों के निस्तारण में भी प्रभावशीलता बढ़ेगी। कम समय में पैमाइश करने में सहायक होगा





