चुनार, मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी की पावन धरा पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का सम्मान समारोह मंगलवार को तहसील सभागार, चुनार में आयोजित किया गया।
आयोजन के दौरान नरायनपुर ब्लॉक की क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी रेनू पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उत्कृष्ट रूप से केंद्र संचालित कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूर्णिमा,प्रभा कुमारी व सहायिका चन्द्रकला,पूनम मौर्या, सीखड़ ब्लॉक की क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी रीता कुशवाहा के नेतृत्व में केंद्र संचालित कर रही कार्यकत्री प्रीति, चन्दायादव व सहायिका श्यामलता,ममता,एवं जमालपुर ब्लॉक की क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी नीलू पाण्डेय के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक केंद्र संचालन का कार्य कर रही कार्यकत्री अनुराधा, रीमा,व सहायिका उर्मिला, लक्ष्मीना को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात नरायनपुर ब्लॉक से 09, सीखड़ से 04 एवं जमालपुर से 10 नवनियुक्त सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
तीनों ब्लॉकों में गंभीर रूप से कमजोर (SAM) श्रेणी से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वस्थ हुए बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने नरायनपुर ब्लॉक की कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए पोषण स्टॉल का निरीक्षण किया और उपलब्ध पोषण सामग्रियों के उपयोग से होने वाले लाभों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
अंत में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जूम के माध्यम से दिखाया गया।इस दौरान उपजिलाधिकारी अनेग सिंह,तहसीलदार इवेन्द्र कुमार, मण्डल अध्यक्ष मंगरु साहनी, ब्लाक प्रमुख चन्द्रप्रकाश सिंह, खणड विकास अधिकारी नरायनपुर रामराज कुशवाहा, जमालपुर रक्षिता, प्रमोद पाण्डेय, विजय भारद्वाज, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूर्णिमा, मनोरमा, सीमा, अर्चना श्रीवास्तव, सुमन देवी, गायत्री, आरती, अर्चना सिंह चौहान, सुदामा देवी आदि सहित बडी संख्या मे कार्यकत्रीया व विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




