News

क्रशर प्लांट हादसे में चार की मौत मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

अहरौरा, मीरजापुर। थाना क्षेत्र में क्रेशर प्लांट में हुए हादसे के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को वादी सूर्यबली पुत्र शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी बड़गावां, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ने नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध क्रेशर प्लांट में हादसे के दौरान चार लोगों की मृत्यु होने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
 
मामले में नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित आरोपी आनन्द कुमार सिंह पुत्र प्रेम नारायण सिंह निवासी ग्राम चौकिया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!