News

कुशवाहा मौर्य, समाज का जन संवाद सम्मेलन संपन्न

मीरजापुर। बुधवार, 9 सितंबर को कुशवाहा मौर्य, समाज का जन संवाद सम्मेलन कान्हा मैरिज भरूहना मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जौनपुर के सांसद लोकसभा उप नेता बाबू सिंह कुशवाहा ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

   इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पुरानी है। बाबा साहब का संविधान बचाने और सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा के खिलाफ पीडीए ही विकल्प है। पीडीए की लड़ाई बड़ी है। भाजपा गरीबों, कमजोरों पर अन्याय कर रही है। उसका एजेण्डा नफरत फैलाना है।

   उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी कभी दूसरे से नफरत नहीं करता है और दूसरे के साथ अन्याय नहीं करता है। कुशवाहा ने कहा कि आज कार्यक्रम में सामाजिक न्याय की लड़ाई को लड़ने वाले बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। सभी ने पीडीए समाज को और जोड़ने तथा पीडीए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। 

  समाजवादी पार्टी के सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए कहा कि पिछड़ा समाज के लोग आबादी में ज्यादा हैं लेकिन संख्या कम बताई जाती है। इनकी गिनती होनी चाहिए। आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिलना चाहिए।।

समारोह की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव शिव शंकर यादव, रामजी मौर्य, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, सूरज मौर्य कौशिक कुमार कनौजिया राजनारण निराला राजेश भारती जवाहर लाल मौर्या सुभाष पटेल रविन्द्र बहादुर सिंह राकेश यादव विजय सिंह राम मिलन यादव अशोक यादव झल्लू यादव संत बीर मौर्य गिरधारी पटेल अशोक सिंह मुन्न साधु मौर्य कुशवाहा संजय मौर्य आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभाग किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक प्रदेश प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद एवं संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!