प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत राज एवं जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न – माह नवंबर 2026 तक समस्त योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश
मीरजापुर 11 सितम्बर 2026- पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिला स्वच्छता समिति के सभी सदस्य एवं सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उपस्थित रहे।बैठक में दिये गये प्रमुख दिशा-निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि माह नवंबर 2026 तक अवशेष समस्त व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करें। सामुदायिक शौचालयों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता हेतु सड़क के किनारे संचालित हो रही समस्त सामुदायिक शौचालयों का सर्वे कराकर ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित किया जाए। साथ ही सामुदायिक शौचालयों की शत प्रतिशत क्रियाशीलता हेतु अभिनव प्रयास के अंतर्गत निर्मित ‘विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान’ को जनरल स्टोर के रूप में विकसित करते हुए क्रियाशील किया जाए तथा विंध्य मार्ट से उत्पादित सामग्री को वहां रखा जाए और अभियान चलाकर माहवारी प्रबंधन हेतु जनपद की समस्त ग्राम सचिवालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी तथा सामुदायिक शौचालय/विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान पर ग्राम पंचायत के टाइड फंड या प्रधान/प्रशासक तथा एएनएम द्वारा खोले गए संयुक्त खाते की धनराशि से प्रति माह 5000 से व्यवस्था की जाए।इसके साथ ही जनपद में आर0आर0सी0 की शत प्रतिशत क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए और केयरटेकर के माध्यम से घर-घर कूड़े का निस्तारण करते हुए आर0आर0सी0 में इकट्ठा कर उसे सेग्रीगेट किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक ओ0एस0आर0 जनरेट किया जाए जिससे उन्हें शासन स्तर से अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त हो सके। जनपद में स्थापित इंटीग्रेटेड प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट की सतत क्रियाशीलता एवं उत्पादन तथा विक्रय हेतु निर्देशित किया गया कि सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रत्येक 15 दिवस पर इकट्ठा किए गए प्लास्टिक को वहां पर भेजें। स्वच्छ बाजार अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित 85 बाजारों में स्वच्छता सुविधा हेतु मोबाइल टॉयलेट कम से कम 4 यूनिट का क्रय कर लिया जाए।बायोगैस प्लांट की समीक्षा के दौरान विकासखंड पहाड़ी एवं विकासखंड हलिया की ग्राम पंचायत गौरा में स्थापित प्लांट को जल्द से जल्द ग्राम पंचायत को क्रियाशील करते हुए जल निगम से हस्तांतरित करने हेतु निर्देश दिए गए तथा जितने भी व्यक्तिगत शौचालय सिटिजन पोर्टल पर पेंडिंग हैं उन्हें अभियान चलाकर सत्यापन करते हुए शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को शौचालय से संतृप्त किया जाए।ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अंतर्गत ग्राम पंचायत में बल्क वेस्ट जनरेटर एवं लेगेसी वेस्ट डंपिंग साइट का चिन्हांकन करते हुए उक्त नियम के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जैसे ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट, बारात घर, हॉस्पिटल, बाजार, उद्योग आदि तथा उनसे यूजर चार्ज भी लिया जाए। ‘मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी’ के अंतर्गत जनपद के 405 तालाबों को अभियान चलाकर मॉडल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देश दिए गए तथा जनपद को प्लास्टिक फ्री बनाए जाने हेतु दीक्षित पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा पब्लिक के द्वारा ब्लैक स्पॉटों का चिन्हांकन करते हुए एवं चिन्हांकन तथा सफाई के बाद फोटो को भी अपलोड किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत नरायनपुर, पहाड़ी के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर शो-कॉज नोटिस एवं शौचालयों के आवेदन पत्रों लम्बित होने पर सहायक विकास अधिकारी जमालपुर, छानबे, लालगंज को शो-कॉज, भरपुरा में प्लास्टिक यूनिट क्रियाशील न होने पर सचिव को नोटिस एवं सहायक विकास अधिकारी को क्रियाशील कराने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार गोधन योजना में ग्राम सचिव को नोटिस जारी के साथ ही एस0एल0डब्लू0एम में शून्य धनराशि व्यय करने पर सहायक विकास अधिकारी जमालपुर को नोटिस जारी करने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विकास खण्डों में 03-03 डिफाल्टर सचिवों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें।प्रत्येक सफाई कर्मी कम से कम तीन ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करेगा एवं दो से तीन किलो प्लास्टिक भी इकट्ठा करेगा। समस्त ग्राम सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में कम से कम 3000-3000 का ओ0एस0आर0 स्वच्छता के क्षेत्र में जनरेट करें और संबंधित खाते में जमा करें। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित डिजिटल लाइब्रेरी को आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए 15 दिवस के अंदर पूर्ण कर लिया जाए क्योंकि 25 अक्टूबर को जनपद की समस्त डिजिटल लाइब्रेरी का सामूहिक उद्घाटन किया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों की संख्या को बढ़ाने के लिए जन समुदाय से डोनेशन के माध्यम से और किताबें रखी जाएं। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रमुख लोगों से संपर्क कर तथा प्रशासक ग्राम पंचायत अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में अपने स्रोत से डिजिटल लाइब्रेरी का नवीन निर्माण कराएं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अधिक से अधिक परीक्षा की तैयारी हेतु सुविधा मिल सके।उन्होंने उपस्थित सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि इस माह में केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त की धनराशि का भुगतान 99 प्रतिशत के ऊपर कर लिया जाए। सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने तहसील में जाकर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से संपर्क कर जो तालाब पट्टा हो चुका है उनकी राशि को ग्राम पंचायत के खाते में तत्काल ट्रांसफर करा लें। मा0 मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के अंतर्गत सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगले सप्ताह में अपनी निरीक्षण सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। ऑडिट प्रश्नों के निस्तारण हेतु जिला ऑडिट अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण 10 दिवस के अंदर पूर्ण कर लें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करें तथा अच्छे कार्यों का वीडियो तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करें एवं फोटोग्राफ तथा न्यूज पेपर कटिंग भी संरक्षित करें। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मा0 सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य सभी को आमंत्रित कर इस कार्यक्रम में सफलता के लिए जन समुदाय को जोड़ें तथा निर्धारित तिथियों पर समस्त कार्यक्रम आयोजित करते रहें।बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव, कुमारी सुमन पटेल सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, प्राविधिक समस्त जिला कंसल्टेंट, डीपीएम एवं जिला स्वच्छता समिति के नामित प्रशासक श्रीमती रिशु पटेल ग्राम प्रधान बगही विकासखंड नारायणपुर, श्रीमती शाहिद बानो प्रशासक ग्राम पंचायत विजयपुर विकासखंड मड़िहान, श्री रवि शंकर सिंह पटेल प्रशासक ग्राम पंचायत नदीहरा राजगढ़ प्रमुखों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


