News

ग्राम सभाओं में बनने वाले डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी होंगे शिक्षित एवं पठन पाठन में मिलेगी नई-नई जानकारी: बीडीओ मुनेश सिंह

0 मुख्यमंत्री के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा योजनाओं में शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा: एडीओ पंचायत के के सिंह

पड़री, मीरजापुर। 
    46 ग्राम सभाओं वाले विकास खण्ड पहाड़ी के दर्जन भर ग्राम सभाओं में बनने वाले डिजिटल लाइब्रेरी व पठन पाठन कक्ष पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रो के पड़ने वाले बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में अपने क्लासवार विषय के साथ ही अन्य नई नई शिक्षा क्षेत्र की जानकारियां कंप्यूटरों के माध्यम से मिलेगा।

     मुख्यमंत्री योगी सरकार के मूलभूत योजनाओं में सामिल शिक्षा, स्वास्थ्य,  सुरक्षा में प्रबल रूप से सामिल शिक्षण ब्यवस्था में अब ग्रामीण क्षेत्रो के बच्चे भी हाईटेक होंगे। जो आने वाले समय मे सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को बल देगा।

 खण्ड विकास अधिकारी मुनेश सिंह ने बताया की सरकार की प्रबल मंसा है की ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षण कार्य एवं कंप्यूटरीकृत शिक्षा के लिए कही भटकना न पड़े और उन्हें गांव में ही बेहतर तरीके की डिजिटल के माध्यम से शिक्षा मिले और वो शिक्षा क्षेत्र में आगे बड़े

    इसी प्रकार एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की विकास खण्ड के जिन जिन ग्राम सभाओं में डिजिटल लाइब्रेरी को तैयार कराया जा रहा है उन ग्राम सभाओं के सचिव व ग्राम प्रधानो के साथ बैठक कर डिजिटल लाइब्रेरियों की लगातार मानिटरिंग कर बच्चों को डिजिटली अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयास लगातार जारी है।

  जैसे पूर्व में परिवार रजिस्टर, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य सरकारी कागजातों के लिए गांव के लोगो को ब्लाक तक आना पड़ता था।लेकिन अब यह सभी सुविधाएं ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों से ग्रामीणों को आसानी से मिल ज रहा है। ठीक उसी प्रकार अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को डिजिटली शिक्षा ग्रहण करने के लिए कही भटकना नही पड़ेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!