News

विन्ध्य गुरुकुल एवं विन्ध्यगुरुकुल आफ फार्मेसी मे हरितालिका तीज: मेहंदी प्रतियोगिता मे अना परवीन रही अव्वल

चुनार, मीरजापुर। गोसाईपुर स्थित विन्ध्य गुरुकुल एवं विन्ध्यगुरुकुल आफ फार्मेसी मे हरितालिका तीज के उपलक्ष्य मे तीज महोत्सव के तहत शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे कालेज की छात्राओं ने बढ चढकर प्रतिभाग किया जिसमे प्रथम स्थान बीएफए की अना परवीन, द्वितीय स्थान बीएससी की मुस्कान जायसवाल व तृतीय स्थान बीएफए प्रथम वर्ष की वैभवी ने प्राप्त किया। तत्तपश्चात उप प्राचार्य डा• आशीष मिश्र द्वारा विवेजाओ को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। प्रतियोगिता का संचालन वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान कालेज के स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!