अहरौरा, मीरजापुर। जरगो जलाशय (बांध) पर पर्यटकों और ग्रामीणों की सुविधा को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने एक ऐसी पहल की, जिसकी क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। जलाशय परिसर में लोगों के बैठने के लिए पटिया से मेज नुमा बैठने की व्यवस्था कराई गई है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
गुलाब मौर्य की इस पहल से प्रभावित होकर ग्रामीण लोगों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि जरगो जलाशय जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पर जनसुविधा को ध्यान में रखकर इस तरह का काम कराया जाना सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद पर रहना नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों को समझकर धरातल पर काम करना भी है।
उन्होंने दावा किया कि आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने जरगो जलाशय पर पर्यटकों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए इस तरह की पहल नहीं की। गुलाब मौर्य की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने जनहित से जुड़ा सराहनीय कार्य बताते हुए इसकी प्रशंसा की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।





