0 श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता सहित 5 रक्तवीरों को मिला सम्मान
मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश व विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवको का प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में मीरजापुर के रक्तवीरों ने जिले का नाम रोशन किया है। 11 से 13 सितंबर तक चले इस महोत्सव का संयुक्त आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मीरजापुर के प्रमुख सामाजिक संगठन श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्त सहित 5 रक्तवीरों को प्रतिष्ठित ‘रक्तवीर योद्धा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया।
सम्मानित हुए मीरजापुर के 5 रक्तवीरों में शुभम कुमार गुप्ता संस्थापक अध्यक्ष, श्री साईं परिवार सेवा संगठन, अश्वनी पंडा, अमित गुप्ता, अभिषेक दुबे, अमित खंडेलवाल को समारोह में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी आलोक अग्रवाल और आकाश गुप्ता ने सभी रक्तवीरों को मंच पर अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
अतिथियों ने रक्तदाताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहाकि बिना किसी स्वार्थ के आपातकाल में जरूरतमंदों की जान बचाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। मीरजापुर की यह युवा टोली समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शुभम कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम और जिले के जागरूक रक्तदाताओं को समर्पित किया। इस अवसर पर देश भर से आए कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता व स्वयंसेवी उपस्थित रहे।





