News

जिला जेल से संभावित टीबी मरीज की सूचना पर तत्काल पहुंची क्षय विभाग की टीम।

मीरजापुर। जिला कारागार अस्पताल से निरुद्ध बन्दी के संभावित टीबी लक्षण की सूचना पर आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को टीबी रोगियों के प्रति संवेदनशीलता निभाने वाले क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा तत्काल अपने विभागीय टीम के साथ जिला कारागार पहुंचकर संबंधित बंदी का जांच हेतु बलगम लिया, साथ ही सतीश यादव द्वारा जेल में निरुद्ध अन्य बंदियों को भी टीबी के संपूर्ण लक्षणों एवं दी जा रही समस्त नि:शुल्क सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। यादव द्वारा जेल अस्पताल में भर्ती टीबी के इलाज पर चल रहे अन्य दो बंदियों से भी संपर्क कर उनके खान पान एवं उनके पास उपलब्ध दवा आदि की जानकारी ली गई।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल अधीक्षक आर के मिश्रा, डॉक्टर प्रदीप कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन श्यामनाथ, जेल राइटर जगपाल के साथ साथ क्षय विभाग के टीबीएचबी अवध बिहारी कुशवाहा, अंशुमान द्विवेदी ने अपने स्तर से सराहनीय सहयोग दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!