News

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – सक्सेस स्टोरी व अनकही कहानियों को लाएं जन मानस के समक्ष – जिलाधिकारी

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के बारे में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की बिन्दुवार जानकारी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प पखवाड़ा का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में जनपद मीरजापुर में आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां, नीतियों को गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जन सहभागिता के साथ सेवा कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया जन जागरूकता का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग सोशल मीडिया से जुड़ा है तथा काफी संख्या में लोग इसे देखते हैं इसलिए इन्फ्लुएंसर की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया/इन्फ्लुएंसर अपने-अपने प्लेटफार्म के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं, जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं, विकास कार्यक्रमों, सक्सेस स्टोरी व अनकही कहानियां, पर्यटन व धार्मिक स्थलों जैसे कार्यक्रमों को अपने माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि जनपद मीरजापुर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर सके और योजनाएं जन-जन तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने गांव, क्षेत्र, मोहल्ले, वार्ड आदि में चलाए जाने वाले सेवा कार्यों, योजनाओं को अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करें ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सकें और जनपद की लोगों के सामने एक अच्छी छवि उभरकर सामने आए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिनांक 17 सितम्बर 2026 को सायं 07 बजे सेवा दिवस-आशीर्वाद दीया थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें मण्डलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम, लाभान्वित परिवारों द्वारा सायं 07 बजे घरों में दीप प्रज्ज्वलन, प्रमुख स्थलों पर विशेष दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।17 सितम्बर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता, क्विज/निबंध प्रतियोगिता तथा उच्च शिक्षा/कॉलेज स्तर पर भी क्विज व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के तहत नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत ग्राम पंचायत, सामुदायिक केन्द्रों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर 25 से 30 मिनट की मानकीकृत रिकॉर्डेड प्ले/ऑडियो के माध्यम से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, सक्सेस स्टोरी आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक आंगन मिलन सेवा थीम पर जिला कार्यक्रम अधिकारी/आंगनबाड़ी विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता एवं सम्मान कार्यक्रम, माताओं का पोषण, स्वास्थ्य व महिला सम्बंधी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।सेवा की कहानी अभियान के तहत डिजिटल फिल्म अभियान जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और सफलताओं पर आधारित एक से दो मिनट की रील्स या शॉर्ट वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। 07 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प योजना के तहत प्रमुख चौराहों, घाटों पर अखण्ड सेवा ज्योति की स्थापना व पुलिस बाइक रैली, साइकिल रैली, एल0ई0डी0 स्क्रीन पर मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर प्रमुख विभागों और योजनाओं का स्टॉल लगाना, शत प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य, स्वास्थ्य मेला और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम तत्पश्चात सेवा के रंग राष्ट्र के संग के अन्तर्गत रंगोली एवं भारत मण्डल थीम पर राजकीय इण्टर कॉलेज महुवरिया में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को 108 मीटर व्यास की भव्य रंगोली का निर्माण का कार्यक्रम तथा रंगोली के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 का संदेश देना आयोजित किया जाएगा एवं 24 सितम्बर 2026 को विकास खण्ड स्तर पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन होगा।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद तथा अन्य विशेष कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के अलावा जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!