News

मिशन मोहल्ला पाठशाला: बच्चों संग मनाया संरक्षक का जन्मदिन, शिक्षण सामग्री का हुआ वितरण
फोटोसहित (7)
मीरजापुर।
रविवार, 20 सितंबर को श्री साईं परिवार सेवा संगठन मीरजापुर द्वारा अर्जुनपुर नैपुरवा ग्राम में एक वृहद सेवा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के संरक्षक संजय केशरवानी के जन्मदिन पर एपीईडी हेल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मिशन मोहल्ला पाठशाला’ के सैकड़ों बच्चों को भोजन कराया तथा शिक्षण सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में न सिर्फ पौधारोपण किया गया, बल्कि उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण भी हुआ।
 श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने शिक्षा की अलख जगा रहे एपीईडी हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक अंश अनंत का विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके साथ ही ‘मिशन मोहल्ला पाठशाला’ में निस्वार्थ भाव से बच्चों को शिक्षा दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं जिनमें शिवम, रंजना, मानवी, रानी और साधना प्रमुख रूप से शामिल रहीं, उन्हें भी श्री साईं परिवार के सदस्यों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
 सेवा कार्य को सफल बनाने में पूनम केसरी, अलका केशरी, स्वाति केसरी, बंदना राय, अमित गुप्ता, कान्हा और मानस ने सहभागिता की।
समापन पर APED हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक अंश अनंत और वहाँ उपस्थित सैकड़ों बच्चों ने इस नेक कार्य के लिए श्री साईं परिवार सेवा संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!