News

फोटोसहित
मीरजापुर। लालडिग्गी स्थित पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत बच्चो मे संपनो का भारत कार्यक्रम के तहत 25 वर्षो के सेवा कार्य और विकसित भारत की संकल्पना पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा शामिल हुए।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के अपने सपनों को बेहद सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा की विधार्थी जब भविष्य का भारत बनाते है, तो वह चित्र पूरे परिवार और पूरे मोहल्ले तक पहुंचता है। यही इस कार्यक्रम की शक्ति है। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री भाजपा पूनम चौरसीया ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चो को प्रतियोगी नही, अपितु विकसित भारत 2047 के संकल्प का सहभागी बनाता है।
नगर अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी विकसित भारत का विजन दिये, आज का विधार्थी ही 2047 के भारत का निर्माता है, इसीलिए उसकी कल्पना को मंच देना इस अभियान का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, कोन मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, संतोष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अजय रंजक, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, पुनीत मिश्रा, सभासद गोवर्धन यादव, कोषाध्यक्ष सुंदरम सोनी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!