कमिश्नर ने पेंशन अदालत में 61 दावे सुनकर 26 दावों का किया निस्तारण
फोटोसहित
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त, सभागार कक्ष में राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण हेतु मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में आए प्रत्येक पेंशनरों की समस्याओं को मण्डलायुक्त द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा कुल 61 दावे सुना गया जिसमें 26 दावों का सुनवाई स्थल पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष 35 दावों को नियमानुसार निस्तारित किये जाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अदालत में अपर आयुक्त प्र० राज कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर निदेशक/संयोजक पेंशन अदालत गिरीश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मीरजापुर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मीरजापुर व अन्य विभागों के अधिकारीगण के साथ पेंशनर्स संघ के पदाधिकारीगण तथा पेंशनर्स उपस्थित रहे।


