Uncategorized

साईं ला कालेज मे 3 नवंबर को होगा 32वीं जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
0 140 ग्रुपों के बाल वैज्ञानिक प्रस्तुत करेंगे अपना लघु शोध पत्र
मीरजापुर।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 32वे जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 3 नवम्बर को साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज लोहदी कलां (साईं धाम) में आयोजित किया गया है। इस आशय की सूचना देते हुए जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष का मुख्य विषय ”सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार ”निर्धारित किया गया है, जिसे पांच उप विषय में विभक्त किया गया है इसमे से किसी एक उप विषय पर स्थानीय समस्या को चयनित कर दो बच्चो का ग्रुप बनाकर दो तीन महीने में अपने लघु शोध पत्र तैयार करते है। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के 10 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग करते है। 10 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चे जूनियर वर्ग एवं 14 से 17 वर्ष तक के बच्चे सीनियर वर्ग में प्रतिभाग करते है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता हेतु 162विद्यालयों के 525 बच्चों के ग्रुप ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन किया। इसमें जनपद के बेसिक, माध्यमिक, सीबीएससी, आईसीएससी बोर्ड के बच्चो ने अपने पंजीकरण कराये। ये बच्चे अपने विद्यालय के किसी मार्ग दर्शक शिक्षक के दिशा निर्देशन में अपने प्रोजेक्ट तैयार करते है। बच्चो द्वारा अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुति करण विद्यालय /नोडल स्तर पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच किया। जिनमे से 525 प्रोजेक्ट के सापेक्ष 140 प्रोजेक्ट जनपद स्तर के लिए चयनित किये गए। 3 नवंबर को 140 ग्रुप के बाल वैज्ञानिक अपने लघु शोध पत्र विषय विशेषज्ञ के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जनपद स्तर से 11 प्रोजेक्ट प्री स्टेट राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस के लिए स्क्रीनिंग के लिए चयनित किये जायेगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों से 250 प्रोजेक्ट प्री स्टेट के लिए फिर वही से 150 प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चयनित किये जायेगे। जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की आयोजन समिति द्वारा जनपद के पिछले वर्ष में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रोजेक्ट के गाइड टीचर को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!