News

कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद 

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 04.11.2026 को उप निरीक्षक राकेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रान्तर्गत नऊवा टोला बोरा वाली गली से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1. कल्लू उर्फ रेहान पुत्र वकील राइन निवासी मुल्ला पहलवान मस्जिद के पास मकरी खोह थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 02. मो0 समीर पुत्र अस्फाक निवासी हिजडा हवा टोला मकरी खोह थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, 03. गोलू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी पैरिया टोला थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर व 04. इरफान पुत्र हैदर अली निवासी हिजडाहवा टेला मकरी खोह थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को मौके से तलाशी में ₹ 275 नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-332/2026 धारा 13ए सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार 
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 04.11.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!