0 देशी स्वाद, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
मीरजापुर। घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में प्री-दीपावली समारोह 2026 का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह की मुख्य थीम “परंपरा, रचनात्मकता और एकजुटता रही।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पारंपरिक एवं एथनिक परिधान धारण कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आत्मीयता प्रदर्शित की। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
तीन प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमे फायरवुड कुकिंग प्रतियोगिता “देसी स्वाद”, सेल्फी फ्रेम निर्माण प्रतियोगिता– “खींच मेरी फोटो”, रंगोली निर्माण प्रतियोगिता – “मिट्टी से जुड़ें, संस्कृति से सजें”। कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार: प्रथम श्रीवास्तव एवं आरुष वर्मा, द्वितीय पुरस्कार: संदीप कुमार मिश्रा एवं नित्या दुबे एवं तृतीय पुरस्कार: अलीशा कादिर एवं शफिया खातून, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार: दीपाली दुबे एवं कृषिका दुबे, सेल्फी फ्रेम निर्माण प्रतियोगिता मै प्रथम पुरस्कार: अस्मा मारिया को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा सराहना की गई।
समारोह के दौरान 28 सितंबर 2026 को आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार: मिन्हा अहमद – ₹5,100 की नकद पुरस्कार राशि दी गयी।तृतीय पुरस्कार: प्रगति अग्रवाल – ₹1,100 की नकद पुरस्कार राशि और सांत्वना पुरस्कार: अनुष्का गुप्ता एवं अनुषा विश्वकर्मा – प्रत्येक को ₹500 की नकद पुरस्कार राशि दी गयी।
निदेशक प्रो. डॉ. ज़ीशान आमिर ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश दिया। सहायक प्राध्यापिका मोमिना ने संचालन किया।





