News

आयुर्वेदिक कॉलेज में भगवान धन्वंतरि जयंती पर भव्य पूजन एवं हवन सम्पन्न

चुनार, मीरजापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के देवाधिदेव मंदिर में भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एपेक्स डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, उप-प्रधानाचार्य प्रो. पी.के. राय एवं समस्त संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूजन एवं हवन का विधिवत संचालन आचार्य पं. नील कमल मिश्र, सहायक प्राध्यापक, संहिता-सिद्धांत विभाग द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का समन्वय डॉ. निलेश दुबे, सह आचार्य, शल्य तंत्र विभाग ने किया। इस आयोजन में बी.ए.एम.एस. 2020 से 2026 बैच के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान धन्वंतरि से आरोग्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने भगवान धन्वंतरि के आदर्शों एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्राचीन भारतीय परंपरा है। ऐसे धार्मिक एवं शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय चिकित्सा परंपरा के प्रति सम्मान और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!