मीरजापुर।
आज दिनांक 06.11.2026 भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा मीरजापुर द्वारा संगठन के निर्देशानुसार प्रजापति समाज के लोगों का सम्मान एवं सरकार की योजनाओं को उन तक बताने का कार्यक्रम नगर पूर्वी मण्डल के शुक्लहा वार्ड के प्रजापति बस्ती में अंतिम पायदान पर खड़े प्रजापति (कुम्हार) समाज के भाइयों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित कर उनके द्वारा स्वनिर्मित उत्कृष्ट स्वदेशी उत्पादों को सभी पदाधिकारियों ने खरीदकर उनका उत्साहवर्धन व प्रोत्साहन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा ने प्रजापति समाज के लोगों से सम्पर्क कर उनको सम्मानित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के #VocalforLocal और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प ने हमारे पारंपरिक शिल्पकारों को एक नई ऊर्जा, वैश्विक बाजार और विशिष्ट पहचान दी है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राजेश पटेल ने प्रजापति समाज के लोगों का सम्मान किया और उनको इस परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया और साथ – साथ ही सभी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया । कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अलंकार जायसवाल ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रवीन्द्र कुमार मौर्य, जिलामंत्री एवं कार्यक्रम सह संयोजक विजय प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, आकाश सिंह, जिलामंत्री नीरज गुप्ता, कमलेश मौर्य, सुशील विश्वकर्मा, संजय कुशवाहा, जितेन्द्र प्रजापति के साथ अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।





