Uncategorized

एमएलसी चुनाव में जीत पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आशुतोष सिन्हा का किया स्वागत
0 यह जीत संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणामः आशुतोष सिन्हा

0 2027 के चुनाव हेतु अभी से सक्रिय होना होगाः अशोक यादव
फोटोसहित
मीरजापुर। एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी का संदेश देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चील्ह, नटवां, विन्ध्याचल, कंतित, बथुआ, भरूहना, शुक्लहा, रमईपट्टी एवं जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मासिक बैठक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं से इसी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। श्री सिन्हा ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि आज देश, आर्थिक विपन्नता के मुहाने पर खडा होता जा रहा है। चंद औद्योगिक घराने अपनी तिजोरियां भरने पर आमादा हैं, लेकिन सरकार झूठमूठ में अपनी पीठ थपथपा रही है। इस सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और गरीब वर्ग सभी उपेक्षित हैं।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशेाक यादव ने एमएलसी का अभिनंदन करते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होना होगा। संगठन की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है।
बैठक व स्वागत समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
स्वागत व बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेश भारती, रविन्द्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, विजयशंकर यादव, दिलीप यादव, सुरेश सिंह पटेल, संजय यादव, डा0 सुनील पटेल, अभय यादव, डा0 ज्योति बिन्द, रामजी मौर्या, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, झल्लू यादव, शैलेष पटेल, सुभाष पटेल, जुम्मन खान, धर्मेन्द्र मौर्या, प्रिस राव, गायत्री पटेल आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!