News

बार एसोसिएशन सभागार मीरजापुर में Payment Setu App के प्रचार-प्रसार हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर के मार्गदर्शन में आज बार एसोसिएशन सभागार, मीरजापुर में Payment Setu App के प्रचार-प्रसार एवं इसकी उपयोगिता के प्रति अधिवक्ताओं तथा आमजन को जागरूक करने हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। शिविर में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश-6 श्री आसिफ इकबाल रिजवी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राहुल कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर श्री आनंद कुमार- ।। तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभयराज सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

शिविर में Payment Setu App की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से न्यायालयों में लंबित वादों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं आमजन से विशेष अपील की गई कि वे Payment Setu App के संबंध में अधिकाधिक लोगों को जागरूक करें तथा अपने लंबित वादों के आपसी सुलह-समझौते से निस्तारण हेतु इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं। आमजन से यह भी आग्रह किया गया कि वे लोक अदालत एवं मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान माध्यमों को अपनाकर समय एवं धन की बचत करते हुए विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करने की पहल वरें।

कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल न्यायिक सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आमजन को सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!