मीरजापुर। मंगलवार, 24 नवम्बर को धन्य धन्य श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा रतनगंज में बड़े श्रृद्धापूर्वक व उत्साह से मनाया गया, जिसमें सिक्ख संगत व नगरवासियों द्वारा हर साल की भांति इस साल भी प्रातः 5 से लंगर बनाने की सेवा की गयी। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे अखण्ड पाठ साहेब की समाप्ति व 11 बजे से 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार गुरूघर के हजुरी चरागी करमजीत सिंह एवं श्री दरबार साहेब अमृतसर से आये हजूरी जत्था भाई इन्द्रपाल सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान दोनों स्कूल के बच्चों ने मनोहर कीर्तन किया।
गुरुद्वारे के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने गुरू महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहाकि गुरु जी ने भेद भाव, ऊंच-नींच के मतभेद का खण्डन किया और सत्य घर चलना और कीर्ति कमाई करना और एक ईश्वर की आराधना करना, यह उपदेश सारे जगत को दिया। धार्मिक मंत्री भूपेन्द्र सिंह डंग ने भी गुरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिव हरदीप सिंह खुराना व खजांची सुरेन्द्र पाल सिंह खुराना व हरभजन सिंह सरना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति उपरान्त गुरू का अटूट लंगर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा रतनगंज मीरजापुर में वितरण किया गया।
इसी क्रम में गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कालेज के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह सरना, प्रबन्धक रविन्द्र पाल सिंह गिल, गुरूनानक इण्टर कालेज आवास विकास के अध्यक्ष जसवंत सिंह सरना, प्रबन्धक जगजीत सिंह डंग व महेन्द्र सिंह चड्योक, कहिं सोयर, करमजीत सिंह सरना, बलदेव सिंह सलूजा, रघुवीर सिंह सरना, पूर्व प्रधान गुरूविन्दर सिंह सरना, बलबोर सिंह सरना, राज सिंह मेहरोत्रा, बलविन्दर सिंह सरना, सतनाम सिंह, हरविन्दर सिंह, सुरजीत कौर आदि व हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे, पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया।





