Uncategorized

शीत ऋतु में स्वच्छताकर्मियों को नपाध्यक्ष ने गर्म जैकेट वितरित कर बढ़ाया मान

मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने स्वच्छताकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित करते हुए मंगलवार को सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शुक्लहा, महुवरिया, रमईपट्टी, तरकापुर, घुरहुपट्टी एवं पक्का पोखरा वार्ड के समस्त स्वच्छताकर्मियों को शीत ऋतु में ठंड से बचाव हेतु गर्म जैकेट वितरित कर उनका सम्मान बढ़ाया।

श्याम सुंदर केशरी ने कहाकि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ये कर्मयोगी विपरीत मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान देते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

श्याम सुंदर केशरी की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहाकि वास्तविक जनसेवा वही है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मियों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए। मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, नगर पालिका के अधिकारी सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!