मीरजापुर। कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा, पहाड़ी में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शीर्षक संविधान दिवस की महत्ता पर किया गया। बच्चों ने 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने पर अपने विचार व्यक्त किये।
ज्यादातर ने अपने लेख के माध्यम से बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था जबकि इसे 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया। विद्यालय के बच्चों ने संविधान निर्माताओं के बारे में भी जिक्र किया तथा देश को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र बनाने के लिए उठाए गए कदम को भी लिपिबद्ध किया।
प्रधानाध्यापक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी बच्चों के लेख का मूल्यांकन किय तथा उनके द्वारा संविधान दिवस के महत्ता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा रोशनी ने प्रथम, कक्षा 8 की छात्रा नंदिनी ने द्वितीय तथा कक्षा 6 के छात्र अनुराग एवं कक्षा 8 के छात्र रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रधानाध्यापक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कक्ष निरीक्षण का कार्य डीएलएड प्रशिक्षु रामरक्षा गुप्ता द्वारा किया गया तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये।





