News

वेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने’सहकारी भारत टैक्सी योजना” का उठाएं लाभ: डा. जगदीश सिंह पटेल
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर सोनभद्र के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार, 26 नवंबर को अपरान्ह बजे से भारत रत्न सरदार पटेल हास्पिटल मड़िहान मिर्जापुर में “तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी” के अन्र्तगत तहसील – मड़िहान के अन्र्तगत कार्यरत समस्त बी पैक्स के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक गण एवं कृषकों के साथ गोष्ठी सम्पन्न की गयी। जिसमें प्रमुखता से 100-100 नये मतदाताओ को जोड़ने हेतु सभी बी-पैक्स को लक्ष्य निर्गत किया गया, उसके साथ सहकारिता विभाग द्वारा कृषकों को प्रदान किये जा रहे शासन द्वारा विभिन्न योजनाओ को विस्तार से बताया गया जिसमें सदस्यता महाअभियान वर्ष 2023 एवं 2025 के माध्यम से लाखों नए किसानों को समितियों से जोड़ा जाना, राज्य सरकार द्वारा 2023 से बी-पैक्स को व्याज मुक्त सी०सी०एल० उर्वरक ऋण सीमा को 10.00 लाख प्रदान की थी जिसे वर्ष 2026 से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है, जिससे किसानो को समय से खाद मिल सकेगी एवं समितियाँ आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से सुदृढ होंगी। सहकारिता की पहुँच हर गाँव तक हो इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नई बहुद्देशीय समितियों का गठन और उनका तेजी से उन्नयन किया जा रहा है, सहकारिता अब केवल खेती तक सीमित नहीं है, युवाओं को रोजगार देने और वेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘सहकारी भारत टैक्सी योजना” की शुरूआत की गई है। साथ ही समितियों के परिसर एवं भवनों के कायाकल्प और जीर्णोद्वार के लिए रु 10.00 लाख तक की सहायता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।

उपरोक्त तहसील स्तरीय गोष्ठी में बैंक के उपसभापति विपुल सिंह, बी पैक्स जमुई की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता, पचरा समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह, सुजीत, राजगढ़ के अध्यक्ष अनिल सिंह कार्यक्रम का संचालन संतोष तिवारी द्वारा किया गया तथा तहसील मड़िहान के अर्न्तगत समस्त बी पैक्स के सम्मानित संचालकगण के साथ सकिय किसान भी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!