28 नवंबर को संपन्न होगी जवाहर नवोदय विद्यालय मे कक्षा-6 मे प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा
मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आगामी 28 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य श्री संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर उस पर अंकित परीक्षा केंद्र एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर लें।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मीरजापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 मे कक्षा छह में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आगामी 28 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर उस पर अंकित परीक्षा केंद्र एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर लें।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।





