News

संविधान दिवस: वाराणसी जोन कार्यालय में संविधान की उद्देशिका की दिलाई गई शपथ 

वाराणसी। आज दिनांक 26 नवंबर, 2026 को 11.00 बजे ‘संविधान दिवस’ के शुभ अवसर पर जोन कार्यालय में एक गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जोन कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई ।

शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया । संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, पुलिस बल का यह परम कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए आमजन की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करे, प्रत्येक नागरिक के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार करें। रह जानकारी सोशल मीडिया सेल अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!