मीरजापुर।
शुक्रवार को सोनभद्र की रावर्टसगंज तहसील मुख्यालय पर तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी का आयोजन चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
“तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी” मे 100-100 नये मतदाताओ को जोड़ने हेतु सभी बी-पैक्स को लक्ष्य निर्गत किया गया, उसके साथ सहकारिता विभाग द्वारा कृषकों को प्रदान किये जा रहे शासन द्वारा विभिन्न योजनाओ को विस्तार से बताया गया, जिसमें सदस्यता महाअभियान वर्ष 2023 एवं 2025 के माध्यम से लाखों नए किसानों को समितियों से जोड़ा जाना, राज्य सरकार द्वारा 2023 से बी-पैक्स को व्याज मुक्त सी०सी०एल० उर्वरक ऋण सीमा को 10.00 लाख प्रदान की थी जिसे वर्ष 2026 से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है, जिससे किसानो को समय से खाद मिल सकेगी एवं समितियाँ आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से सुदृढ होंगी। सहकारिता की पहुँच हर गाँव तक हो इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नई बहुद्देशीय समितियों का गठन और उनका तेजी से उन्नयन किया जा रहा है, सहकारिता अब केवल खेती तक सीमित नहीं है, युवाओं को रोजगार देने और वेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘सहकारी भारत टैक्सी योजना” की शुरूआत की गई है। साथ ही समितियों के परिसर एवं भवनों के कायाकल्प और जीर्णोद्वार के लिए रु 10.00 लाख तक की सहायता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।
इस दौरान रावर्टसगंज तहसील से जुडे हुऐ सभी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालकगण एवं बैंक के डाइरेक्टर अलौपी अग्रवाल, बलदेव, संतोष एवं कुछ अन्नदाता बंधु बैंक प्रबंधक, ऐडीसीओ, सचिवगण उपस्थित थे।





