एमबीबीएस प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए कैडेवर शपथग्रहण समारोह
मीरजापुर।
शुक्रवार, 27 नवंबर को माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के एनाटॉमी विभाग के द्वारा एम०बी०बी०एस० प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए कैडेवर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० (डॉ०) संजीव कुमार सिंह ने मानव शरीर का रख रखाव एवं उपयोगिता के बारे में बताया तथा यह भी कहा कि इससे विभाग में शोध कार्य को भी बढ़ावा मिलेगा, एवं प्रो० (डॉ०) विपिन कुमार विभागाअध्यक्ष एनाटॉमी के द्वारा कहा गया कि देहदान करने वाले व्यक्ति चिकित्सा छात्रों के प्रथम शिक्षक होते हैं, जिनके त्याग से भावी चिकित्सा मानव शरीर की जटिल संरचना को समझ पाते हैं। एवं सभी चिकित्सक शिक्षको के नेतृत्व में सभी छात्रों ने विच्छेदन कक्ष में मानव शरीर की गरिमा, गोपनीयता और सम्मान बनाए रखने की शपथ ली। इस कार्यक्रम का आयोजन एनाटॉमी विभाग के डॉ० दुर्गेश सिंह सह-आचार्य एंव संयोजक डॉ० ईश्वर प्रसाद, के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में MBBS प्रथम वर्ष के 100 छात्रों एवं प्रो० (डॉ०) विश्वजीत दास विभागाध्यक्ष बायोकेमेस्ट्री, CMS प्रो० (डॉ०) सचिन किशोर, प्रो० (डॉ०) प्रीती भटनागर विभागाध्यक्ष फिजीयोलॉजी, डॉ० क्षितिज राज, डॉ० ऑर०के० सिंह आदि समस्त चिकित्सा शक्षिक/चिकित्सक एवं एनाटॉमी विभाग में कुशल सहकर्मी श्यामबाबू बिन्द, विकास कुमार बिन्द राकेश कुमार बिन्द, जगदीश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहें।





